फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: थाने से छूटकर आए युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां का कहना है कि पचदेवरा थाने की पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक को ले गई थी। थाने से वापस आकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव निवासी ध्यानपाल (46) खेती करते थे। रविवार दोपहर उसका शव गांव के किनारे अकौड़ा के पेड़ में गमछे से फंदे से लटका मिला। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। मां रेशमा और पत्नी धनदेवी ने बताया कि गांव से एक चारा मशीन चोरी हो गई थी। मशीन चोरी करने के शक में पचदेवरा थाने की पुलिस ध्यानपाल को शनिवार को थाने ले गई थी। देर रात पूछताछ के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया था। आरोप है कि थाने से आने के बाद कुछ देर तक घर में ही ध्यानपाल रहा।
रात में किसी समय बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका देखा। परिवार में पत्नी, पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। पचदेवरा प्रभारी निरीक्षक रमेश पांडेय ने बताया कि ध्यानपाल पर चारा मशीन चोरी करने का आरोप था। इसको लेकर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें