फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खादी युवा महोत्सव में दिखेगी देश की सांस्कृतिक झलक

विज्ञापन
फोटो-04- युवा महोत्सव के निमंत्रण पत्रों का विमोचन करते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर के नुमाइश मैदान में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का सिलसिला अब लगातार चलेगा। भूरज सेवा संस्थान के बैनर तले खादी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में देश भर से विभिन्न स्टॉल प्रदर्शनी और खरीदारी के लिए लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौके मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के कैनाल रोड स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को पत्रकार वार्ता हुई। आयोजक भूरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्याय ने बताया कि आयोजन 28 अक्तूबर से शुरू होगा और 20 नवंबर तक चलेगा। अलग-अलग प्रांतोंं से फर्नीचर, क्राकरी, मिट्टी के बर्तन, मैटी, कंबल, गर्म कपड़ों के स्टाॅल लगेंगे। गेमिंग जोन और झूलों के अलावा व्यंजनाें के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन व मुशायरा के अलावा गायन, नृत्य और अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी जिले के लोगों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। आयोजक मंडल सदस्य स्मृति मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव भानू, आरके श्रीवास्तव, अंशू गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

फोटो-04- युवा महोत्सव के निमंत्रण पत्रों का विमोचन करते पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें