परिवार परामर्श केंद्र पर 25 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 11 दंपति साथ रहने के लिए राजी हो गए। उनको एक साथ विदा कर दिया गया ।
पुलिस
लाइन में रविवार को परामर्श केंद्र पर एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता की
अध्यक्षता में समिति सदस्यों ने दंपतियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर
करने का प्रयास किया। कुल 25 वाद पेश किए गए, जिसमें से 11 में दंपति साथ
रहने को राजी हो गए। इनमें देहात कोतवाली क्षेत्र की अनीता व श्रवण, पाली
क्षेत्र की राम भोली व नवनीत।
कछौना की याशमीन पत्नी वारिश, शाहाबाद
क्षेत्र की रूबी व गुड्डू, शहर क्षेत्र की राखी व सतीश, निगोहा हसनपुर की
प्रियंका व निर्मल, बिलग्राम क्षेत्र की रजिया व महबूब, खीरी की कशिश व
राहुल, टड़ियावां क्षेत्र की रेहाना व हारुन खां, कासिमपुर की शहनाज व
शहीम, पीलीभीत की ऊषा व नन्हें शामिल हैं। इस मौके पर समिति के नरेश
गोयल, त्रिलोकी सिंह गौर आदि थे।