फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दूसरी किस्त के रुपये न मिलने से नाले का निर्माण कार्य रुका

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -15- बिलग्राम में मोहल्ला सुलहड़ा में नाला और फुटपाथ पर भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन

- नगरीय जलनिकासी येाजना में साल 2021-22 में स्वीकृत हुए थे दो नाला
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खाता में रुपये न होने से नगरीय निकाय बिलग्राम के लोगों की जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगरीय जलनिकासी योजना में साल 2021-22 में दो नालों के बनवाए जाने के लिए 40.26 लाख रुपये की शासन ने स्वीकृति दी थी।
शासन ने उस समय ही काम कराए जाने के लिए 10.07 लाख रुपये भी नगर पालिका परिषद को दे दिए थे। नगर पालिका परिषद की ओर से काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए नाला बनवाए जाने का काम शुरू किया गया। पहली किस्त में मिले रुपये से काम कराए जाने के बाद दूसरी किस्त के रुपये न मिलने से नाला का काम अटक गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बिलग्राम में घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए नगरीय जलनिकासी योजना में दो नालों का प्रस्ताव निकाय की ओर से शासन को भेजा गया था। पानी निकासी और सीवरेज की समस्या के समाधान के मोहल्ला सुलहड़ा और मलकंठ के क्षेत्र को मिलाकर गुलाबबाड़ी चुंगी से हनुमंत नेत्र चिकित्सालय तक और दूसरी ओर गुलाबबाड़ी चुंगी से अंबर के प्लाट तक नाला बनवाए जाने काम शुरू कराया गया।
गुलाबबाड़ी चुंगी से हनुमंत नेत्र चिकित्सालय तक कवर्ड नाला बनवाए जाने का काम अधिक करा लिया गया है, जबकि गुलाबबाड़ी से अंबर के प्लाट तक नाला का काम नाम के लिए ही हो पाया है। दूसरी किस्त में रुपये न मिलने से नाला बनवाए जाने का काम ठप पड़ा है। जिससे लागत बढ़ने की भी आशंका है।
नाला न बन पाने से पानी की निकासी सुचारु नहीं हो पा रही है। जिससे पानी नाला से ओवरफ्लो होकर फुटपाथ और मार्गों पर जमा होता है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। दूसरी किस्त न मिलने से निकाय के जिम्मेदार भी फर्म पर काम के लिए दबाव नहीं बना पा रहे हैं।
कोट
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बिलग्राम में नगरीय जलनिकासी योजना में नाला बनवाए जाने का काम बंद होने की जानकारी है। अधिशासी अधिकारी से दूसरी किस्त न मिलने की भी जानकारी ली गई है। दूसरी किस्त के रुपये जारी कराए जाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाने के लिए भी कहा गया है। जल्द ही काम दोबारा शुरू कराया जाना है।- मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें