फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिन उद्योगपतियों को कोस रही, वह उन्हीं के पाले पोसे : डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन उद्योगपतियों को आज कांग्रेस कोस रही है। उन्हें पाल पोस कर कांग्रेस ने ही अपने शासनकाल में बड़ा किया था। उनकी समृद्धि की देन कांग्रेस ही है। अब केस बंद होने का राग अलाप कर कोस रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी देश में संगठन पर्व मना रही है। नए-पुराने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक जानकारियां दी जा रही हैं। इतिहास को कोई बदल नहीं सकता है। कौन धर्म पुराना है और कौन धर्म नया है, मुझे नहीं मालूम। वैसे सभी का मूल धर्म मानवता है। लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के सवाल पर कहा कि वकीलों की कठिनाई का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री के एक बयान पर कहा कि उन्होंने बयान दिन में दिया है या रात में यह देखना होगा। उन्हें तो पंजाब की दुर्व्यवस्था का ब्योरा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें