फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन से होगा समस्याओं का निपटारा

Fri, 30 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
8 फरवरी को जीआईसी मैदान पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायजी राज सम्मेलन की तैयारियोें को जिले में बैठकों का दौर जारी है। बैठकों से लोगोें को सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को कु र्रिया गांव में ग्राम प्रधान बालकराम यादव ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान आदि ने भाग लिया। सम्मेलन के आयोजक/जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मेलन से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्वतंत्र रूप से विकास कार्य करने में जो कठिनाइयां व समस्याएं आड़े आ रही हैं, उनके निस्तारण को नेताओं को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसमें जिला पंचायत द्वारा 14 साल में किए गए विकास कार्यों की एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। कहा कि जो परिचय पत्र जारी किए गए हैं, उनको सम्मेलन से संबंधित साहित्य भी मुहैया कराया जाएगा। कहा कि सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने सहयोगियों को लेकर सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले मुकेश अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर अरुण बाजपेई, प्रशांत विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुरेश, संजीत दीक्षित, संतराम यादव, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, रामप्रकाश शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें