फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर के नाले-नालियों की 1.87 करोड़ से सुधारी जाएगी दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर निकाय ने शहर के मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए काम तेज किए हैं। शहर के सभी 26 वार्डों के मोहल्लों की क्षतिग्रस्त नाला-नालियों को दुरुस्त कराए जाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। जलनिकासी योजना में नाले-नालियों को बनवाने और मरम्मत पर नगर निकाय 1.87 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन




शहर में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाने और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने सभी 26 वार्डों के मोहल्लों की क्षतिग्रस्त नाले-नालियों को चिह्नित कराया है। जलनिकासी के लिए आवश्यकता वाले स्थानों पर क्षतिग्रस्त नाला-नाली बनवाए जाने को भी शामिल किया है। नगर पालिका की तरफ से बनवाई गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। काम कराने के लिए जल निकासी योजना से 1,87,00,000 रुपये का आवंटन किया गया है। रुपये मिलने से नगर निकाय ने काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। ताकि समय से काम को पूरा कराया जा सके।

नगर निकाय ने शहर के प्रमुख स्थानों और मोहल्लों को सूची में वरीयता दी है। हालांकि, चिह्नित सभी कामों को कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त नाला-नालियों को चिह्नित कराने के साथ ही उन पर काम कराए जाने की अनुमानित लागत का भी आकलन कराया गया है। उसी हिसाब से काम कराने के लिए वार्डवार रुपयों का भी निर्धारण किया गया है। ताकि सभी वार्डों में समानता से काम कराया जा सके।
विज्ञापन






जलनिकासी योजना में शहर के सभी 26 वार्डों के मोहल्लों के क्षतिग्रस्त नाला-नालियों की मरम्मत के साथ ही बनवाए जाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। 1.87 करोड़ रुपये से काम कराने की स्वीकृति मिलने से अब काम कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही काम भी शुरू कराया जाएगा जिससे लोगों को जलभराव और सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें