कांग्रेस के बुजुर्गों को सलाहकार समिति में नामित कर
युवा पदाधिकारी न सिर्फ अगला कदम उठाने से पहले उनसे सलाह लें, बल्कि उनके
अनुभवों को बांट भविष्य की दिशा सुनिश्चित करें।
राजीव भवन में बैठक
को संबोधित करती हुईं प्रदेश महासचिव डा. लालती देवी ने कहा कि संगठन का
सदस्य ही पार्टी का सच्चा सिपाही है। जिला और ब्लाक अध्यक्षों का कार्यकाल
छह वर्ष का होता है, इसलिए पार्टी के बुजुर्गों को सलाहकार समिति में नामित
किया जाए, ताकि वह अपने अनुभवों से कांग्रेस को दिशा प्रदान करते रहे।
प्रदेश सचिव शरद मिश्र ने न्याय पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक संगठन को
पूर्ण करने को निर्देशित किया। कहा कि जिले के कार्यकर्ता ज्यादा ऊर्जावान
हैं, समय की मांग को देखते हुए अब समय आ गया कि ईमानदारी से संगठन के लिए
कार्य करें।
प्रदेश सचिव शबनम पांडे ने कहा कि वर्ष 17 में जिले में कोई
न कोई चमत्कार अवश्य होगा और कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रदेश
सचिव विक्रम पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी ऐसे संघर्ष करें और घर घर
जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को बताएं।
बैठक में 13 जून से 30 जून तक भूमि
अधिग्रहण अध्यादेश पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी समीक्षा की। इस
मौके पर डा. राजीव सिंह, शहर अध्यक्ष शशिभूण शुक्ला, अजीत सिंह, सुखसागर
मिश्र, रामेश्वर प्रसाद, भुट्टो मियां, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध
प्रकाश, डा. सुहैल अहमद, अकील खां, रूपलाल, अजय शुक्ला आदि मौजूद थे।