फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Sat, 12 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती से अवैध खनन कर बालू लेकर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौका पाकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। इलाके के शिवापुरवा मजरा नरधिरा निवासी चंद्र कुमार उर्फ कल्लू (25) पुत्र ननकाई अपने रिश्तेदारोें पंकज (20) पुत्र रामलाल निवासी शिवापुरवा व वीपी (23) निवासी अंदा इब्राहीमपुर (पिहानी) के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से पिहानी गए थे।

रात लगभग आठ बजे वापस होते समय शिवापुरवा गांव चंद कदम दूर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रैक्टर उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचलते हुए आगे निकल गई। ट्राली पर बालू भरी हुई थी। हादसे में चंद्र कुमार उर्फ कल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पंकज व वीपी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते हरदोई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हरदोई से पंकज को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक पंकज पुत्र अज्ञात निवासी इटारा कोतवाली पिहानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें