फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रों ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली

Sat, 12 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण पर बच्चों को बच्चों की पहुंच के लिए शनिवार को यूनीसेफ की ओर से इस्लामगंज के मदरसा अहयाउलउलूम से जागरूकता रैली निकाली गई। मदरसा छात्रों ने झंडे-बैनर लेकर मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए अभियान से संबंधित नारे लगाए।
विज्ञापन


रैली मौलवी सलामत अली वाली गाली से नागर और खुर्मुली के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मदरसे पर आकर संपन्न हो गई। रैली में शामिल बच्चे अभियान मम्मी पापा भूल न जाना, पोलियो बूथ पर आना, पूरे देश में चली बयार, पोलियो बूथ पर आओ यार और दो बूंद दवा, पोलियो हवा आदि जन जागरूकता के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस दौरान हाफिज वकील अहमद, गयासुद्दीन, मास्टर सिराजुद्दीन व हाफिज महमूद के अलावा यूनीसेफ की ओर से सीएमसी हिना खातून व नाज फाितमा आदि मौजूद थीं। समापन पर सीएमसी ने अभियान से संबंधित अतिरिक्त चरणों के लगाने की जरूरत के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें