फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर में 150 मेगावाट बिजली खपत के कनेक्शन, खपा रहे 220 मेगावाट तक

विज्ञापन
फोटो-10- रफी अहमद चौराहा पर खुला रखा विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती और लोकल फॉल्ट मुसीबत का सबब बन गए हैं। विद्युत निगम हर बार गर्मियों से पहले इस स्थिति से निपटने का इंतजाम करता है लेकिन यह सब धरे रह जाते हैं। दरअसल कड़वी हकीकत यह भी है कि उपभोक्ता स्वीकृत लोड से कहीं ज्यादा भार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण बिजली के उपकरण जवाब दे रहे हैं और लोकल फॉल्ट बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। जिले में बिजली की मांग 440 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जो खुद में रिकॉर्ड है।
विज्ञापन




जिले में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। इस कारण विद्युत उपकेंद्रों के उपकरणों पर बुरा असर पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर से लेकर केबल जल जाने तक की घटनाएं हो रही हैं। यही वजह है कि लोकल फॉल्ट के साथ ही आपात कटौती भी करनी पड़ रही है। अगर शहर के ही उपभोक्ताओं की बात करें तो कनेक्शन के आधार पर 150 मेगावाट बिजली का इस्तेमाल होना चाहिए जबकि मौजूदा समय में 220 मेगावाट तक बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। मतलब साफ है कि बिजली चोरी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।



.एसपी तिराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में विद्युत निगम के अभियंताओं ने लोड की जांच की। यहां सात किलोवाट लोड मिला। कनेक्शन के कागज देखे गए तो तीन किलोवाट का ही कनेक्शन था।
विज्ञापन

.पिहानी चुंगी से डीएम बंगले के बीच स्थित एक रेस्टोरेंट में दो किलोवाट का कनेक्शन था। कनेक्शन भी घरेलू। निगम के अभियंताओं ने जांच की तो यहां आठ किलोवाट लोड मिला।



यह है व्यवस्था
पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली कनेक्शन और स्वीकृत लोड के आधार पर कार्य योजना तैयार की जाती है। उसी क्षमता के ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण लगाए जाते हैं। अगर 200 किलोवाट के कनेक्शन हैं तो वहां 250 किलोवाट की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।



इस प्रकार बढ़ रही बिजली की मांग
सामान्य मांग-250 से 300 मेगावाट

16 मई -355 मेगावाट
31 मई -402 मेगावाट
09 जून -405 मेगावाट
19 जून-431 मेगावाट
22 जून-433.70 मेगावाट
26 जून 440 मेगावाट



एक नजर में व्यवस्था-
कुल उपकेंद्र-58
कुल उपभोक्ता-6,14,848
एक किलोवाट-5,44,971

दो किलोवाट-31,573
दो किलोवाट से अधिक-63,146
शहर में उपभोक्ता-42,258

शहर में स्वीकृत लोड-150 मेगावाट
शहर में खपत -200 से 220 मेगावाट

स्वीकृत भार के आधार पर कार्ययोजना बनाई जाती है। शहर में उपभोक्ता स्वीकृत लोड से काफी ज्यादा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बिजली चोरी हो रही है और लोड भी बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। चार लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अभी अभियान जारी है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि या तो लोड बढ़वा लें या स्वीकृत लोड के आधार पर ही खपत करें। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता

फोटो-10- रफी अहमद चौराहा पर खुला रखा विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो-10- रफी अहमद चौराहा पर खुला रखा विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें