फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर बच्चों को दिलाई गई शपथ

Fri, 20 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
शपथ लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जल संरक्षण को लेकर गुरुवार को विद्यालयों में बच्चों को शपथ दिलाई गई। जल की सोचें कल की सोचें, जल है तो कल है....जैसे नारे परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को गूंजे। जल संरक्षण से जुड़े कुछ बेसिक शिक्षकों ने कुछ दिनों पूर्व शहर के समस्त विद्यालयाें में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया था।
विज्ञापन


विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय शिक्षकों ने देश में गहराते जल संकट की समस्या से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। जल को बचाने व उसके संरक्षण के तरीके भी बताए। जल संरक्षण अभियान से जुड़े शिक्षक श्याम जी गुप्ता, अमित शुक्ला, अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जल की कीमत काफी बच्चों को समझ आई है। इस अभियान से कुछ न कुछ फर्क अवश्य पड़ेगा। प्राइमरी स्कूल मलिहामऊ सुरसा, प्राथमिक विद्यालय झबरा बावन, उच्च प्राथमिक विद्यालय बराह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरधिरा पिहानी आदि स्कूलों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें