फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 24 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन में चल रहे समर कैंप के समापन अवसर पर शनिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके अलावा बच्चों ने अपने द्वारा तैयार किए गए माडलों का प्रस्तुतीकरण कर रचनात्मक हुनर का भी परिचय दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने स्कूल पहुंचकर आत्म रक्षा के लिए जूडो की बारीकियां तो समझाई हीं, बल्कि उन्हें करके भी दिखाया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को खेलकूद कराकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। प्राचार्या अदिति गौड़ ने बताया कि स्कूल के बच्चे 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रस्तुति देने के लिए अभी से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे अपने हाथों व पैरों को मोड़कर उनको कठिन से कठिन आसनों को करके बड़ों को भी एक संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा बच्चों ने क्राफ्ट में बाल हैंगिंग, पेन होल्डर, शुभकामनाएं कार्ड आदि बनाए और उनका प्रस्तुतीकरण किया। जिनको देखकर बड़े बडे़ भी अचंभा में पड़ गए। इस मौके पर निधि, अंकिता और आरती आदि टीचर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें