फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र सरकार का एक वर्ष झूठे वादों में गुजरा’

Tue, 26 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल झूठे वादों में निकल गया। उन्होंने सरकार के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि सूटबूट की सरकार के सारे वादे झूठे निकले। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर भी देश के लोगों को पेट्रोल-डीजल महंगा मिल रहा। चुनाव से पहले अच्छे दिन आने का वादा किया गया, पर अच्छे दिन आज तक नहीं आए।

प्राकृतिक आपदा आने पर भी भाजपा ने नकारात्मक रुख अपनाया और किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई नई योजना को शुरू नहीं किया, बल्कि यूपीए सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता और महामंत्री डा. राजीव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनाएं बढ़ी हैं। कहा कि पाकिस्तान ने कई बार सीज फायर का उल्लंघन किया। महंगाई पर कोई रोक नहीं लगी और दालों की कीमत आसमान छू रही है।

स्किल इंडिया से एक वर्ष में भी रोजगार का सृजन नहीं हुआ और काला धन पर भी अब सरकार कोई चर्चा नहीं कर रही। इस मौके पर अजीत सिंह चंदेल, राम बहोरन मिश्रा और अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें