फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चढ़ावे में कम और हल्के जेवर लाने पर वधू ने लौटाई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। चढ़ावे में कम जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के मना करने पर कन्या पक्ष के लोगों ने भावर डलवाने से मना कर दिया। इससे बिना दुल्हन के बरात को वापस जाना पड़ा। वर पक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

सधिनावां निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पुत्री अन्नू की शादी बदायूं जनपद के नेवादा मधुकर निवासी कृपाल सिंह के नाती अंकित के साथ तय की थी। बताया कि अंकित छोटा था और उसी समय उसके पिता की मौत हो गई थी। अंकित का ननिहाल में पालन-पोषण हुआ। बताया कि 17 नवंबर को तय तारीख पर बरात आई। द्वारचार और जयमाल धूमधाम से हुआ। भावर पर वर के जाने पर चढ़ावे का सामान मंडप में निकाला गया। इस पर महिलाओं ने कम और हल्के जेवर की बात कही। इसके बाद वर पक्ष के लोगों को बुलाया गया।
वधू के पिता ने हल्के व कम जेवर के एवज में चार लाख की मांग की। कुछ रुपये देने के बाद वर पक्ष के लोगों ने असमर्थता जताई। इस पर कन्या पक्ष ने शादी से मना कर दिया गया। बात न बनने पर वर पक्ष के लोगों ने जेवर व रुपये वापस मांगे, लेकिन उसे वापस न करने पर लड़के के नाना कृपाल सिंह ने थाने में शिकायत कर दी, वधू की विदाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्ष के रिश्तेदारों से समझौता करवाने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार देर तक चली पंचायत में कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया, बिना दुल्हन के बरात लौट गई। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के बताया कि वर पक्ष ने थाने में दुल्हन विदा कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कन्या पक्ष ने शादी से मना कर दिया। इससे बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें