फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर पर चढ़ते समय फिसला पैर, रोटावेटर से कटकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। लखमापुर गांव में सोमवार रात खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ते समय किसान का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से किसान नीचे गिरा और रोटावेटर की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लखमापुर गावं निवासी इच्छा राम पांडेय (55) खेती-किसानी करते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे वह गांव के दक्षिण खेत की रोटावेटर से जोताई करा रहे थे। ट्रैक्टर उनके बहनोई लोनार थाना के गदाईपुर निवासी राकेश स्वयं चला रहे थे। चचेरे भाई देवेश पांडेय ने बताया कि इच्छ राम के फोन पर किसी का फोन आया। इससे वह ट्रैक्टर से नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगे। बात करने के बाद इच्छा राम बगैर बताए चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि तभी अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए और रोटावेटर की चपेट में आ गए।
ट्रैक्टर रोककर राकेश ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीण व परिजनों ने इच्छा राम को रोटावेटर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनका दाहिना पैर कटकर शरीर से अलग हो गया था और शरीर पर कई घाव हो गए थे। इच्छा राम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के एक बेटी रुचि है, जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें