पाली में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा।
- फोटो : amarujala
पाली/ हरियावां। एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्रा ने रविवार को पाली और हरियावां में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि को केंद्र सरकार ने आपदा राहत के एवज में चार हजार करोड़ रुपये दिए थे, इस राशि का प्रदेश सरकार गोलमाल कर गई। मुख्य सचिव इस पैसे का हिसाब नहीं दे रहे हैं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्र्ज माफ होगा और ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जाएगा।
कलराज मिश्रा की पहली जनसभा पाली के भारती इंटर कॉलेज रामलीला मैदान में हुई। यहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने संपूर्ण फसल बीमा योजना के तहत फसल नष्ट होने पर 15 दिनों में 25 फीसदी और बाद में पूरी फसल का आंकलन कर भरपाई करने के लिए बीमा योजना लागू की है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना को भी गिनाया।
अखिलेश व राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें गरीबी नहीं मालूम है। मंच पर सांसद अंशुल वर्मा भी मौजूद रहे। हरियावां संवादादाता के अनुसार बालामऊ से सपा के सिटिंग विधायक अनिल वर्मा भी कनोरा गांव भाजपा के मंच पर नजर आए। अपने संबोधन में अनिल ने जिले के विकास का दावा करने वाले सदर क्षेत्र के विधायक पर हमला बोला।