फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 17 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गौरपुर गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन


 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जसरथपुर गांव निवासी हरिबक्स की बेटी रुचि (20) की शादी आठ माह पहले गौरपुर गांव निवासी रजनीश के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे रुचि का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

रजनीश ने पुलिस को सूचना दी। रूचि की सास ने उसके पिता को फोन कर फांसी लगाने की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस एवं रूचि के पिता भी मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन


कमरे की छत पर लगे कुंडे से रुचि का शव मफलर से बने फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रजनीश ने बताया कि वह पड़ोस के गांव पिपोना में स्कूल की पुताई करने गया था, जबकि उसकी मां गांव के स्कूल में रसोइयां होने की वजह से वहां गई थी।

घर में रुचि अकेली थी। दोपहर में उसकी मां लौटी और दरवाजा न खुलने पर फोन कर जानकारी दी। दूसरी तरफ विवाहिता के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि रुचि के ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

सोमवार सुबह करीब सात बजे रुचि ने फ ोन कर दहेज में बाइक व चेन की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। रजनीश ने उसे पीटा भी था। उसने दहेज के लिए हत्या करने का  आरोप लगाया है।

एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें