फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर में डूबे दूसरे युवक का शव तीन किलोमीटर दूर कुल्लही पुल के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर दहेलिया पुल के पास नहर में डूबे दूसरे युवक का शव भी रविवार को बरामद कर लिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम चठिया निवासी अनिल (25) और ब्रजेश (19) गांव के ही प्रियांशू, सुमित, शिवम और रजनीश के साथ रामपुर दहेलिया पुल के पास नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान ब्रजेश डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अनिल भी आगे बढ़ गया। दोनों ही नहर में डूब गए। इनके साथ गए दोस्तों ने बचाने की कवायद की, लेकिन तेज धार में खुद भी डूबने लगे तो वापस निकल आए। शाम को पांच बजे अनिल का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर लहतारा गांव के पास बरामद हुआ। रविवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर कुल्लही पुल के पास ब्रजेश का शव भी ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही ब्रजेश के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ब्रजेश का शव तलाश किए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुरसंडा गांव के पास शारदा नहर से एक बुजुर्ग का शव भी रविवार को बरामद किया गया। शव की पहचान कराने की कोशिश भी पुलिस ने की, लेकिन शाम तक इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि नहर के आसपास से गुजरने से फिसलकर नहर में गिरे होंगे। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास के थानों को भी फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला मटेहना निवासी यूनुस (25) शनिवार की सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बिलालपुर के पास से निकली गोमती नदी के किनारे गया था। दोपहर में कुछ मवेशी नदी को पार कर दूसरी तरफ चले गए थे। इन्हीं मवेशियों को वापस लाते समय वह नदी पार करने के दौरान डूब गया। चचेरे भाई कासिम ने उसे देखा तो घर पर फोन किया और जानकारी दी। काफी तलाश के बाद शनिवार देर रात यूनुस का शव खोज निकाला गया। युनुस अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें