फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर में मिला मासूम का शव, परिजन बोले-मेरा बेटा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। खजोहना गांव से बीती 24 जून को लापता हुए मासूम का सुराग नहीं मिल पाया है। लखनऊ जनपद के रहीमाबाद में शुक्रवार को नहर से एक बच्चे का शव बरामद होने की जानकारी पर परिजनों को वहां भेजा गया। बच्चे के माता-पिता ने यहां कहा, यह मेरा बेटा नहीं है। वहीं, पुलिस बच्चे की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

खजोहना निवासी गुड्डू के जरजोदी करता है। परिवार में पत्नी हिना, तीन साल का पुत्र अरहन और नौ माह का एक पुत्र है। बीती 24 जून को अरहन सुबह साढ़े नौ बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।
अरहन की तलाश के लिए उन्नाव से डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया था। स्निफर डॉग अरहन के घर से 150 मीटर दूर से निकली शारदा नहर की लखनऊ ब्रांच तक जाकर वापस आ गया था। इससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह इसी नहर में रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक बच्चे का शव मिला। रहीमाबाद पुलिस ने जानकारी हरदोई पुलिस को दी। पुलिस ने अरहन के पिता गुड्डू और मां हिना को मौके पर भेजा। गांव के लगभग 50 लोग इनके साथ रहीमाबाद गए।
यहां शव देखकर माता पिता ने पहचानने से इन्कार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों का कहना है कि जो शव मिला है वह उनके बेटे का नहीं है। अब पुलिस फिर से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें