माधौगंज। घर से 14 अक्तूबर को निकले बुजुर्ग का शव नरवापुरवा के जंगल में शनिवार देर शाम फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग बीमारी से परेशान थे।
थाना क्षेत्र के नरवापुरवा निवासी राम नारायण (55) खेती करते थे। उनके बड़े भाई रामकिशोर के मुताबिक, राम नारायण हाइड्रोसील की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। वह अक्सर रिश्तेदारी में चले जाते थे। 14 अक्तूबर को बिना बताए कहीं चले गए थे। जब रात में वह वापस नहीं आए तो सोचा गया कि वह कहीं रिश्तेदारी में चले गए होंगे। गांव के पास ही जंगल है।
जंगल के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को गंध महसूस हुई तो ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो वहां राम नारायण का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। राम नारायण पांच भाइयों में सबसे छोटे, अविवाहित थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।