फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे पड़ा मिला शराब के आदी मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। शराब पीने के आदी युवक का शव उन्नाव कटरा हाईवे के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने मृृतक के शराबी होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अटवारा चकोला के मजरा नेवादा निवासी फैसल (28) मजदूरी करता था। भाई सद्दाम के मुताबिक, शनिवार सुबह उन्नाव कटरा मार्ग पर गाजर वाली पुलिया के पास फैसल का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सद्दाम ने बताया कि फैसल शराब पीने का आदी था। दो बार फैसल की शादी हुई लेकिन शराब की आदत के कारण दोनों बार पत्नी छोड़कर चली गई। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे। परिजनों ने भी पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें