फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेयरी जाने के लिए निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-17- अजय कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बीते बुधवार सुबह घर से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटका मिला। घटना बिलग्राम नगर के मोहल्ला कासूपेट की है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम नगर के मोहल्ला कासूपेट निवासी अजय कुमार (38) संडीला की दूध डेयरी में काम करते थे। छोटे भाई विजय के मुताबिक, बुधवार सुबह अजय दूध डेयरी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर के समय उनका फोन मिलाया गया तो स्विच ऑफ बताया। शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के मंशानाथ मंदिर के पास बाग में अजय का शव मफलर के फंदे से लटका मिला। उधर से निकल रहे लोगों ने शव पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। अजय के परिवार में पत्नी नीतू, पुत्र कार्तिक और पुत्री मंदिरा है। विजय ने अजय की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इसकी कोई वजह वह नहीं बता पाए। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें