फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सगाई में आए युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव, टैटू से परिजनों ने की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर संडीला रेलवे स्टेशन के पास छह नवंबर की रात मिले शव की पहचान हो गई है। शव बघौली गांव निवासी युवक का था और पिता ने पहचान की। युवक पांच नवंबर को एक सगाई समारोह में शामिल हाेने संडीला गया और फिर वापस नहीं आया। मृतक के पिता ने दो युवकों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बघौली निवासी रवि (21) ग्रेटर नोएडा में कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। वहां उनके साथ माता-पिता और भाई-बहन भी रहते थे। गांव में उनकी दादी चंद्रकली रहती हैं। पिता दिनेश के मुताबिक, रवि ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। छह नवंबर को पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ में उपस्थित होने की तारीख मिली थी। इस पर रवि चार नवंबर को गांव आ गया था। रवि का ननिहाल संडीला के सुंदरिया बाग में है। वहां करीबी रिश्तेदार हिरिंद्र की सगाई पांच नवंबर को थी।
पांच नवंबर की सुबह वह दादी चंद्रकली के साथ संडीला गया था। इसके बाद लापता हो गया। रवि को तलाशते हुए परिजन संडीला कोतवाली पहुंचे तो छह नवंबर को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई। शव के दायें हाथ पर बने ओम के टैटू, मां गुदा मिलने पर परिजनों ने पहचान कर ली। पिता ने ग्रेटर नोएडा के दो युवकों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई। हालांकि, इसकी वजह पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन



दादी का दावा : फोन आया था कहा था कि भाई और पिता को मार दिया
रवि की दादी चंद्रकली का दावा है कि पांच नवंबर की देर शाम रवि के फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने रवि से कहा था कि तुम्हारे पिता और भाई को मार दिया है। अब तुम्हे भी मार दूंगा। चंद्रकली का कहना है कि फोन करने वाला ग्रेटर नोएडा का था। इसके बाद रात में नौ बजे रवि बिना कुछ बताए चला गया। चंद्रकली से सवाल हुआ कि फोन आने की बात उन्हें कैसे पता चली तो कहा कि वह रवि के साथ ही बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें