फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। घर से सोमवार शाम निकले युवक का शव हरपालपुर सवायजपुर मार्ग पर सड़क किनारे मंगलवार सुबह पड़ा मिला। उसकी नाक से खून आ रहा था और सीने में चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में दाहिनी पसलियां टूटने और लीवर फट जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हालात मार्ग दुर्घटना का इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव निवासी रामजी (43) खेती करते थे। उनके गांव से तीन किलोमीटर दूर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र का बरसोहिया गांव है। रामजी के पिता मुनेश्वर ने बताया कि वह सोमवार शाम चार बजे घर से साइकिल में हवा भरवाने की बात कहकर निकले थे। रात में जब वह वापस नहीं आए तो आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह बरसोहिया गांव में सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। मृतक के परिवार में छोटा भाई और एक वहन है। रामजी अविवाहित था। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए जताई हत्या की आशंका
मृतक के पिता मुनेश्वर के मुताबिक रामजी की साइकिल मौके पर नहीं मिली है। रामजी के शव कई जगह भूसा चिपका हुआ था और शर्ट के बटन टूटे थे। कपड़े भी फटे थे। उसकी नाक से खून आ रहा था। दाहिनी ओर सीने में चोट के निशान भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें