फोटो-05- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक शीटू के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गोदहाई निवासी युवक का शव रविवार देर शाम गांव के पास ही पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस से खुदकुशी की वजह पता होने से इनकार किया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोदहाई निवासी शीटू (28) मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम कुछ ग्रामीणों ने उसका गांव गांव के दक्षिण की ओर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी नीलम और दोनों बच्चे घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही पता चला है। इसकी वजह मालूम होने से परिजनों ने इनकार किया है।