फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पशुपालक का शव सड़क किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17- प्रमोद। फाइल फोटो
विज्ञापन

- अतरौली-भटपुर मार्ग पर पड़ा था शव, सीताराम संकीर्तन से वापस जा रहे थे घर
-वाहन की टक्कर से मौत होने का जताया जा रहा अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी

भरावन। अतरौली भटपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह सीताराम संकीर्तन से वापस घर जा रहे युवक का शव साइकिल समेत सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। किसी वाहन की टक्कर से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
मुड़ियाखेड़ा निवासी प्रमोद मिश्रा उर्फ छोटे (40) मवेशी पालते थे। इनका दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। अतरौली स्थित जंगली शिव तीर्थ मंदिर में अखंड सीताराम संकीर्तन चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रमोद रोज आधीरात में साइकिल से जाते थे। भाई सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे संकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रमोद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार भोर करीब सव चार बजे उनका शव गांव से 200 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही उनकी साइकिल पड़ी थी और चेन उतरी हुई थी। मृतक के परिवार में पत्नी सुषमा और तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रमोद के चाचा नन्हकऊ मिश्रा का निधन बीती चार नवंबर को हो गया था। अभी उनकी तेरहवीं भी नहीं हुई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह प्रमोद का भी निधन हो गया। पहले से ही शोक में डूबे परिजनों को प्रमोद की मौत ने झकझोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें