फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो करोड़ से नघेटा औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01: औद्योगिक क्षेत्र में कच्ची सड़क। संवाद
विज्ञापन

- जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्रों के भवन निर्माण योजना में होगा काम
- औद्योगिक इकाइयों के लिए रास्ता होगा सुगम, उद्यमियों, कारोबारियों को आसानी की उम्मीद
- मार्गों के साथ ही नाली और चारदीवारी का भी कराया जाएगा काम
- शासन ने उप्र लघु उद्योग निगम लि. कानपुर को सौंपी हरदोई सहित 16 जिलों में काम कराए जाने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के नघेटा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और कारोबारियों को जल्द ही बुनियादी सुविधाएं अच्छी मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र नघेटा के विकास और बुनियादी सुविधा को बेहतर बनाने पर 2.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन रुपयों से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों, नालियों और चारदीवारी को बनवाए जाने के साथ ही अन्य काम भी कराए जाएंगे।
प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के साथ ही उद्यमियों को बेहतर अवस्थापना सुविधा दिए जाने पर शासन ने ध्यान दिया है। शहर में लखनऊ चुंगी से स्टेशन जाने वाले सर्कुलर मार्ग पर नघेटा औद्योगिक क्षेत्र में 52 इकाइयां हैं। इन इकाइयों में उत्पाद बनाए जाने के साथ ही उनके परिवहन और कच्चे माल को लाने का भी काम किया जाता है। इसके लिए मार्गों का बेहतर होना आवश्यक है।
विज्ञापन

इन दिनों औद्योगिक क्षेत्र नघेटा में मार्गों, नालियों की स्थिति बहुत हद तक ठीक नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में काम कराए जाने के लिए जिले से 2,06,56,380 रुपये की विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। शासन ने डीपीआर और काम कराए जाने की जिम्मेदारी उप्र लघु उद्योग निगम लि. कानपुर को सौंपी है। यह काम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्रों के भवन निर्माण योजना के तहत कराया जाएगा। शासन ने हरदोई के साथ ही प्रदेश के 15 अन्य जिलों में काम कराने की भी जिम्मेदारी उप्र लघु उद्योग निगम लि. को दी है। नघेटा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली, चारदीवारी बनवाए जाने के साथ ही सीवेज टैंक और मुख्यद्वार आदि बनवाया जाना आदि शामिल है।
विज्ञापन


वर्जन
काम कराए जाने के लिए डीपीआर शासन को भेज दिया गया है, जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उप्र लघु उद्योग निगम लि. कानपुर ने स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रक्रिया शुरू करा दी है। ताकि स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जा सके।हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त, उद्योग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें