फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से बचाव को ब्लाकों में होंगी कार्यशाला

Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन योजना की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने मिशन के अंतर्गत विकास खंडों में कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए। सभी विकास खंडों में कार्यशाला के दौरान विभागों की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी। जिसके लिए विभागों से योजनाओं का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाव को प्रदेश में राज्य पोषण मिशन को शुरू किया गया। पोषण मिशन की सफलता को जिले में सभी विभागों को योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अफसरों को भी कुपोषित गांव गोद दे दिए गए।

शुक्रवार को मिशन की प्रगति को डीएम ने समीक्षा की, जिसमें उन्होंने बुधवार व शनिवार को नियमित स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत सभी विकास खंडों पर कार्यशाला का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन


कार्यशाला में मिशन के अंतर्गत क्रियाशील विभागों के अफसर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे, ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सके और वह उसका लाभ प्राप्त कर सकें। डीएम ने भी संबंधित विभागों के अफसरों को अपने विभाग की योजनाओं का विवरण 18 अप्रैल तक मुहैया कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यशाला में स्वयं सेवी संस्थाओं को भी बुलाकर लोगाें को जागरूक करने को कहा। समीक्षा में डीएम ने ब्लाकों के ग्रामों में पेयजल की जांच कराने के निर्देश जिला स्तरीय अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें