सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा
कि जम्मू कश्मीर सरकार से केंद्र समर्थन वापस लेकर मसर्रत पर राष्ट्रदोह का
मुकदमा दर्ज कराए। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झूठ
बोलकर सत्ता में पहुंची भाजपा पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।
उन्होंने
कहा कि जिले में दैवीय आपदा से करीब 227 करोड़ का फसली नुकसान हुआ है। इसकी
रिपोर्ट तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेज दी गई है और जल्द ही
धनराशि स्वीकृत करवाकर जिले में भेजेंगे। जिससे किसानों को राहत मिल सके।
वह शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
सांसद
ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक प्रदेश के किसानोें के लिए फूटी कौड़ी
नहीं दी। यदि केंद्र सरकार के मंत्री राहत राशि देने का दावा कर रहे तो वह
ड्राफ्ट संख्या बताए जिससे उन्होंने प्रदेश सरकार को पैसा भिजवाया है। कहा
कि किसी भी पीड़ित किसान को निराश नहीं होने दिया जाएगा।
उनकी कोशिश है कि
1500 रुपये से कम किसी किसान को न मिले। उन्होंने भाजपा सांसदों पर कटाक्ष
करते हुए कहा कि केंद्र में उनकी सरकार है, वह केंद्र से प्रदेश सरकार को
किसानों की मदद को रकम भिजवाएं, जिससे प्रदेश के किसानों का भला हो सके।
इस
मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, जिला कोआपरेटिव बैंक के
चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी आदि
मौजूद थे।