फोटो-09- कार्यक्रता सम्मेलन में बोलतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद पदाधिकारी । सं
हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित एक विद्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती संस्मरण को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि जीवंत विचार है। कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के स्थापक के साथ ही आधुनिक भारत के वैचारिक मार्गदर्शक भी थे।
सम्मेलन में कहा कि जब बंगाल विभाजन के समय लाखों हिंदू संकट में थे तब डॉ. मुखर्जी के दृढ़ प्रयासों के कारण ही आज का पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बन सका था। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय के सिद्धांत से बंधा है। क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र मणींद्र पांडेय ने कहा कि भारतीय जनसंघ आज भाजपा के रूप में वट वृक्ष बनकर देश की सेवा कर रहा है। डॉ. मुखर्जी ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध किया और देश में समान नागरिक अधिकारों की वकालत की।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देना है। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, अलका गुप्ता, अविनाश मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, शिवराज सिंह, अजय शुक्ला, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह चाऊंपुर आदि मौजूद रहे।