गणेश महोत्सव के लिए जिले में होने वाले समारोह के
लिए तैयारियां शुरू हो गईं। गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में रसखान
प्रेक्षागृह में गायन व नृत्य के हुनरमंदों के चयन को लेकर रविवार को
प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें तमाम आवेदकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन
किया।
इस दिन 125 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रविवार को सुबह से ही गजानन सेवा समिति वंशीनगर के तत्वावधान में गायन व
नृत्य के हुनर मंदों के अंतिम चयन प्रेक्षागृह में किया गया। नृत्य व गायन
की प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान 125 प्रतिभागियों ने
हुनर का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
इस मौके पर सुनील त्रिवेदी, स्मृति
मिश्रा, समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, प्रदीप बंसल, नरेश गोयल, राजवर्धन
श्रीवास्तव, समीर सिंह, संजीव रस्तोगी, राजू श्रीवास्तव, अनुपम पांडे, शानू
मिश्रा, अनिल तिवारी, निखिल श्रीवास्तव, पंकज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।