कोतवाली क्षेत्र में स्थित कर्ताई मिल के पास लखनऊ की
ओर से शाम करीब 6:20 बजे आ रही एक रोडवेज बस ढाबे के पास से गुजर रही थी,
इसी बीच सामने भैंसों का झुंड आ गया। जिस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया,
जिसे बस में सवार यात्री को तगडे़ झटके लग गए।
उधर, भैंस का मालिक महताब
व वजाहत अली ने बस को रोक लिया और चालक उदय तिवारी को पीटना शुरू कर दिया,
जिससे बस चालक घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बस के चालक
कमलेश ने बस रोककर मामले को सुलझाने की कोशिश की, पर दोनों ने उसे भी पीट
दिया।
इससे गुस्साएं बस चालकों ने जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल डीपी
सिंह, कताई मिल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और चालकों को शांत कराकर चौकी
लेकर आए। कोतवाल ने बताया कि चालक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कर ली है। इधर, जाम लगने से करीब 45 मिनट तक सड़क पर आवागमन बंद रहा।