लोगों की मदद का इंतजार करती बच्ची लक्ष्मी
- फोटो : amarujala
पिहानी। ढाई वर्षीय शरीर से लाचार लक्ष्मी बिस्तर पर आंखें खोले उन फरिश्तों की मद्द का इंतजार कर रही है, जो उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद दे सके।
कस्बे के मोहल्ला मुरीदखानी में भारतीय विद्यालय के सामने किराये का मकान लेकर रह रहे ग्राम हरैया निवासी घनश्याम की ढाई वर्षीय पुत्री लक्ष्मी पिछले चार माह से बिस्तर पर है।
उसके शरीर का दायां भाग शिथिल हो गया है, जिससे वह न तो खुद से उठ- बैठ सकती है और न ही चल फिर सकती है। पेशे से ड्राइवर घनश्याम कहते हैं जो कुछ भी उसके पास था उसने बच्ची के इलाज के लिए लगा दिया है। अपनी जमीन-मकान नहीं है।
दिन भर की मजदूरी परिवार का पेट पालने में ही नाकाफी होती है। ऐसे में लक्ष्मी का इलाज नहीं हो पा रहा है। लखनऊ, कानपुर और शाहजहांपुर में इलाज के बाद अब कुछ भी पास नहीं बचा तो थक हार कर बच्ची को घर ले आए हैं। उन्होंने सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के जिम्मेदारों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों से बच्ची की जान बचाने में मदद की पुकार लगाई है। इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 9651831109 पर संपर्क करने की विनती की है।