फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक झटके में मातम में बदल गया खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर खम्हरिया मोड़ पर हुए हादसे में तीन पीढि़याें समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। सोमवार देर रात हुए हादसे की जानकारी जब गांव वालों को मिली, तो हर कोई सन्न रह गया। बच्ची की छठी पर ढोलक की थाप पर गाए जा रहे मंगल गीतों के बीच एकाएक चीख-पुकार का शोर गूंज उठा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पचदेवरा थानाक्षेत्र के बराकांठ निवासी होशियार (55) खेती करते थे। छोटे बेटे गोविंद की ससुराल सांडी थानाक्षेत्र के नयागांव में है। सात दिन पहले गोविंद की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। नवजात का छठी संस्कार सोमवार को था। इसमें शामिल होने के लिए होशियार बड़े बेटे मुकेश (30), मुकेश के पुत्र अमित उर्फ बल्लू (4), चचेरे भाई राजाराम (50) और भतीजे मनोज (30) के साथ कार से नयागांव जा रहे थे। कार मुकेश चला रहा था।
बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवायजपुर में खम्हरिया मोड़ पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। नयागांव में गोविंद के ससुरालीजन रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें हादसे की खबर मिली। पहले तो मामूली हादसा समझकर गोविंद अपने साले के साथ सीएचसी सवायजपुर पहुंचा, लेकिन जब यहां पांच शव देखे, तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। दावत चल रही थी, लेकिन हर कोई घर छोड़कर सवायजपुर सीएचसी की ओर भागा।
विज्ञापन

पांच लोगों की मौत की सूचना के बाद सब कुछ थम सा गया। हादसे की जानकारी पर एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ हरपालपुर विनोद द्विवेदी, थानाध्यक्ष लोनार धर्मेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। सीएचसी के अधीक्षक डा. पराग कुमार ने सीएचसी लाए गए पांचों लोगों को पर मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें