फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीएम आवासों के सत्यापन में 11 ब्लाकों के अफसर पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिम्मेदारों की सुस्ती भारी पड़ रही है। एरिया ऑफिसर एप पर आवासों का ऑनलाइन सत्यापन करके रिपोर्ट देने में 19 में से 11 ब्लॉकों की स्थिति शून्य है। इन विकास खंडों के एरिया ऑफिसरों ने बीडीओ को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

आवास योजना में पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवारों को चयनित करने के साथ ही आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में राशि जारी की जाती है। प्रत्येक किस्त के साथ ही निर्माण की स्थिति की निगरानी और इसकी रिपोर्ट एरिया ऑफिसर एप पर देने की अनिवार्यता है। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 333 विकास खंडों में स्थिति शून्य मिली है। इनमें 11 ब्लाक हरदोई के हैं।
नोडल अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक गजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आयुक्त की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। बीडीओ को प्रत्येक माह 15-15 आवासों का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट ऑनलाइन देने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ से इसके कारणों की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन



इन विकास खंडों के बीडीओ ने नहीं किया भ्रमण
एरिया ऑफिसर एप पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार यहां के 19 में से 11 विकास खंडों के एरिया ऑफिसरों ने कोई भ्रमण न किए जाने की रिपोर्ट दी है। विकास खंड अहिरोरी, भरावन, भरखनी, बिलग्राम, हरियावां, हरपालपुर, कछौना, माधौगंज, सांडी, शाहाबाद व सुरसा की रिपोर्ट शून्य है। टोडरपुर में 30, टड़ियावां में 20, संडीला में 75, पिहानी में नौ, मल्लावां में 27, कोथावां में 35, बेहंदर में 24 व बावन में पांच भ्रमण की रिपोर्ट अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें