फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से प्रधान डाकघर का एटीएम देने लगेगा धन

Tue, 19 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में लगने वाला एटीएम मार्च माह के  अंत तक एटीएम कार्ड लगाने के बाद पैसा उगलता नजर आएगा। डाक अधीक्षक का कहना है कि परिसर में चैंबर बनकर तैयार है। बस एटीएम का इंतजार है।
विज्ञापन


हरदोई मंडल के डाकघर अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि डाकघर में एटीएम लगाए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। तय कार्यक्रम के अनुसार ही एटीएम लगाकर जिले के डाक उपभोक्ताओं को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंबर बनकर तैयार हो गया है। एटीएम फरवरी के आखिर से मार्च के शुरूआती माह में उपलब्ध हो जाएगा। जिसके बाद इसके  इस्टालेशन का कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक एटीएम कार्य करने लगेगा। इसमें कोई भी खाताधारक धनराशि निकाल सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर, उपडाकघर गौसगंज, हरियावां, बेंहदर, नगरीय उपडाकघर नवीपुरवा, हरदोईआरएस, हरदोई बाजार, वंशीनगर, सिविल लाइन, नई बस्ती, व्हाइटगंज सीबीएस हो चुके हैं। अब 20 जनवरी को ऊंचाथोक डाकघर को भी सीबीएस किया जाएगा। डाक अधीक्षक ने बताया कि एटीएम के साथ जिले के सारे डाकघरों को भी सीबीएस से जोड़ दिया जाएगा। डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि ग्राहकों को डाक सेवाओं का प्रयोग करते समय किसी दिक्कत का कोई सामना न करना पड़े और आधुनिक सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसको लेकर डाकघर आधुनिकता की ओर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उप डाकघरों से यदि उनके पास ग्राहकों से संबंधित कोई शिकायतें आती हैं तो उन पर भी पूरा फ ोकस कर उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें