फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी को ले जाने के आरोपी ने शाहाबाद कोतवाली में फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी युवक ने रविवार शाम कोतवाली के शौचालय में फंदा लगा लिया। जानकारी पर पुलिस कर्मियों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। यहां ड़्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि गांव का ही रहने वाला रवि राजपूत उसकी बेटी (16) को बहलाकर ले गया। घटना 27 अगस्त की शाम की बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने किशोरी और आरोपी को खोज लिया था। रवि को कोतवाली के हवालात में ही रखा गया था। कोतवाली परिसर में ही लघुशंका के बहाने रवि शौचालय गया था। यहां उसने कंबल की किनारी से फंदा बनाकर लगा लिया। पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. विक्रम ने बताया कि पुलिस कर्मी रवि को लेकर आए थे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन शाहाबाद कोतवाली पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण भी शाहाबाद कोतवाली में खबर लिखे जाने तक मौजूद थे। एसपी नीरज जादौन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें