फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 5.50 मीटर चौड़ी होगी 10 किमी. लंबी सड़क

Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री और सवायजपुर विधायक के संयुक्त प्रस्ताव पर दी मंजूरी
विज्ञापन


- मार्ग बनवाए जाने के लिए 23.46 करोड़ की स्वीकृति, 11.73 करोड़ रुपये दिए

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के संयुक्त प्रयास से शाहाबाद-बेझा-बासतनगर-अनंगपुर-सुल्तानपुर-धानी नगला मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की शासन ने स्वीकृति दे दी है। बृहस्पतिवार को जारी आदेश में 14.300 किलोमीटर लंबाई में मार्ग बनाने के लिए शासन ने 23,46,01,000 रुपये की स्वीकृति दी है। काम कराए जाने के लिए 11,73,00,000 रुपये भी दे दिए हैं। काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक को दी गई है।

शाहाबाद क्षेत्र में शाहाबाद-बेझा-बासतनगर-अनंगपुर-सुल्तानपुर-धानी नगला मार्ग अभी तक करीब तीन मीटर चौड़ा है। मार्ग एक लेन होने और यातायात के बढ़ते दबाव के कारण लोगों को आवागमन में समस्या होती है। इस मार्ग पर करीब 40 ग्राम पंचायत और उनके मजरा हैं। जिसमें करीब 50,000 से अधिक आबादी को आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए शाहाबाद विधायक उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मार्ग को 5.50 मीटर चौड़ाई में बनवाए जाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को दिया था। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को विस्तृत परियोजना आख्या भेजी थी। जिसमें काम कराए जाने के लिए 23,46,01,000 रुपये की आवश्यकता जताई थी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मार्ग को बनवाए जाने के लिए शासन स्तर पर भी प्रयास किए और सफलता मिली। शासन ने काम को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन




मार्ग के चौड़ीकरण से इन गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा-सहूलियत

शाहाबाद-बेझा-बासतनगर-अनंगपुर-सुल्तानपुर-धानी नगला मार्ग के चौड़ीकरण से करीब 50,000 से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा-सहूलियत होगी। अनंगपुर, पिपरिया, नईबस्ती, कूड़ी, नासा, नरवा खेरिया, बीरमपुर जलपुर, मानपारा, भरखनी, मुर्तजानगर, कमालपुर, उबरीखेड़ा, अनंगपुर, पचदेवरा, सुल्तानपुर, लखनौर, सहसोगा, उदयपुर पतेउरा, आमतारा, भाहपुर सपहा, धानीनगला, बहापुर, गिरधरपुर, घसो, केशवपुर, बेलसर, नगला हथौड़ा आदि गांवों के लोगों को मार्ग बन जाने से लाभ मिलेगा। यह मार्ग जलालाबाद-अल्लाहगंज मार्ग से जुड़कर शाहजहांपुर जनपद को भी जोड़ेगा।




वर्जन फोटो-39-रजनी तिवारी। संवाद
इस मार्ग का ज्यादातर हिस्सा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। उक्त मार्ग की दशा सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया था। मार्ग का निर्माण होने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री


वर्जन
फोटो-40-माधवेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण को मंजूरी दिलाने की कोशिश काफी समय से कर रहा था। मार्ग निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार। -ॅमाधवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, सवायजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें