हरदोई। प्रधानमंत्री स्व निधि योजन और प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय में ढिलाई पर सात निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण और नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। स्वामी विवेकानंद सभागार में हुई बैठक में परियोजना अधिकारी से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को पीएम स्वनिधि योजना में लाभांवित कराया जाए।
नगर पालिका परिषद बिलग्राम, पिहानी, सांडी और नगर पंचायत गोपामऊ, कुरसठ व पाली में प्रथम किस्त के लिए लक्ष्य के हिसाब आवेदन न होने पर अधिशासी अधिकारियों से जवाब-तलब किया। नगर पालिका परिषद हरदोई में अन्य निकायों की तुलना में कम पात्रों के होने पर नाराजगी जाहिर की। अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।