जिले में वसंत पर्व के आगमन पर शनिवार को कार्यक्रमों
की धूम रही। स्कू लों में जहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं
घरों से लेकर मंदिरों तक में मां सरस्वती की वंदना व आराधना की गई।
स्प्रिंग
डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में मां शारदे का माल्यार्पण करने के बाद पूजन
आचार्या अदिति गौड़ ने किया। रंगारंग कार्यक्रम में आदि जैन, कुशाग्र,
सार्थक, रूतविक, ऐश्वर्य, अराध्या, भाब्या, सिद्धार्थ, क्षितिज, अभिनंदन,
देवांश, ईशान, रिया, खनक, काशवी इशिता सागर आदि बच्चे शामिल रहे।
इस मौके
पर निधि सिंह, आरती गुप्ता, मेधा शुक्ला, दीपाली अग्रवाल, पारुल गुप्ता,
रूपाली गुप्ता, अंकिता गुप्ता आदि मौजूद थे। इधर, सीएसएन कॉलेज के टीचरों
और छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उधर,
सिनेमा चौराहा पर वसंत पंचमी के अवसर पर चाय ब्रेड पकौड़ा एवं तहरी का
वितरण किया गया।
इस दौरान दिन भर श्रद्धालुओं को इनका वितरण किया गया। इस
मौके पर अनुराग दीक्षित, अरविंद गुप्ता मोनू, विजय पारेवाल एवं अमित आदि
मौजूद थे। इस मौके पर गायत्री शक्ति पीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ हुआ। मां
सरस्वती, मयूर, वाद्य यंत्रों का विशेष पूजन किया गया।
इस मौके पर गुरुदेव
पंडित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी मनाया गया। गायत्री
शक्तिपीठ पर विविध संस्कार भी कराए गए। हरिहर वत्स सिंह के संरक्षण में
वसंत पर्व का विशेष पूजन किया गया। इस मौके पर बसंत गुप्ता, रमेश सिंह,
सुरेश चंद्र त्रिपाठी, भगवत शरण अवस्थी, शिवशंकर सविता, संजय सिंह, लक्ष्मी
नारायन पांडे, जय भगवान अग्रवाल, रेखा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
राम जानकी
मंदिर में देववाणी संस्कृत विकास परिषद के तत्वावधान में डा. महेंद्र वर्मा
के संयोजकत्व में लोकमंगल की कामना करते हुए गीता के 18 अध्यायों का सस्वर
पारायण किया गया। समवेत सेवा समिति द्वारा भी इंडियन एकेडमी में पर्व
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ्रा बाजपेई एवं
सृष्टि बाजपेई के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कवि हरिशंकर हरि, श्रवध
अवस्थी, देवेश शुक्ला, अखिलेश सिंह, सत्यपाल सिंह, उमेश सिंह, श्याम हरि
दीक्षित आदि मौजूद थे। छोटे लाल पब्लिक स्कूल में भी वसंतोत्सव हर्षोल्लास
के बीच मनाया गया।
इस दौरान टीचरों और छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती का
पूजन विधि विधान से किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष शुक्ल, जगदीश,
राजपाल, मंजू, गीता, शिखा, संगीता, मांडवी, निशा, गौरी आदि मौजूद थे। इधर,
जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर पर पर्व धूमधाम से मनाया गया।
पुजारी हरिओम पांडेय शास्त्री ने सरस्वती को भोग लगाकर उनकी पूजा अर्चना कर
आरती उतारी। इस मौके पर योगेश्वर नाथ पांडेय, लवकुश पांडेय, राममोहन
श्रीवास्तव, सलिल दीक्षित, सचिन सिंह चंदेल, राममुरारी पांडेय, राकेश
तिवारी, श्यामलाल, श्रीकृष्ण, राजेश, करुणा शंकर पांडेय, करुणा शंकर
दीक्षित आदि मौजूद थे।
उधर, लखनऊ रोड बघौली के निकट स्थित अर्चिशा
इंटरनेशनल स्कूल में पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली से आए अपर आयुक्त
आयकर नीरज कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की
कामना की। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या सहित स्टाफ आदि मौजूद रहा।
उधर, सांडी क्षेत्र में पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरस्वती शिशु
मंदिर, देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस मौके पर
विमल प्रकाश, तुलाराम, राकेश सिंह, वैरिस्टर सिंह, जगदीश सिंह यादव, नीरज
सिंह, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे।