फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दस झोपड़ियों में लगी आग, चार बकरियां, एक भैंस जलकर मरीं

Wed, 05 Mar 2025 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-28- हरपालपुर के चंद्रपुरवा में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

- अरवल थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चंद्रमपुरवा मजरा कटरी छोछपुर गांव में आग लग गई। आग लगने से दस झोपड़ी जल गईं। घटना में चार बकरियां और एक भैंस जिंदा जलकर मर गईं। लगभग चार लाख रुपये का नुकसान घटना में हुआ है।
बुधवार की शाम विजय पाल अपने परिजनों के साथ खेत गया हुआ था। इसी दौरान उनकी झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग फैल गई। विजय पाल के पड़ोस में रहने वाले राम प्रकाश, विनीता, अमर सिंह, खेम करन, मटरू , विद्याराम, राजेंद्र, राजाराम व विवेक की झोपड़ियों को आग ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले ही राजाराम और राजेंद्र की दो दो बकरियां व विद्याराम की भैंस जिंदा जल गई। घटना में अनाज, कपड़े, बर्तन, भूसा आदि गृहस्थी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला और लेखपाल मंजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। अपर जिलाधिकारी प्रियंका ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें