फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तहसीलदार ने पैमाइश से तय की घटनास्थल की सीमा

Mon, 09 Dec 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र का निकला मारपीट और रेत पर कब्जेदारी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (शाहाबाद)। एफआईआर दर्ज कराना प्राथमिकता में होने के बाद भी गर्रा नदी की रेत पर कब्जेदारी और मारपीट के मामले में तहसीलदार को पैमाइश करानी पड़ी। 24 घंटे तक मामला थाना सीमा विवाद में उलझा रहा। जिससके बाद तहसीलदार ने पैमाइश कराकर घटनास्थल की सीमा तय की। पैमाइश से मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र का निकला।
विज्ञापन

बेहटा कोला में गर्रा नदी के पार रेत पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस चौबीस घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। कोतवाली पुलिस शुरू से घटना स्थल शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ क्षेत्र में बताकर पल्ला झाड़ती रही। 24 घंटे में भी घटनास्थल के सीमा विवाद के न सुलझने पर रविवार को शाहाबाद तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने घटनास्थल की पैमाइश और नाप की। जिसमें घटनास्थल कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र की सीमा में निकला। चौबीस घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। गर्रा नदी के रेत में बेहटा कोला निवासी दयाशंकर ने पलेज में लौकी, कददू व तरोई आदि की फसल की है। इसी भूमि पर नसीरपुर गांव के राम सिहाते अपनी कब्जेदारी जता रहे हैं। राम सिहाते अपने पुत्र बृजेश कुमार, अंकित व शिवम और पंखा पुत्री नन्हेलाल के साथ भूमि पर कब्जा करने गए। बेहटा कोला गांव निवासी दयाशंकर और सूरज आदि ने विरोध किया। दोनों पक्षों में लाठियां लगी। जिसमें दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घायलों में से इंद्रपाल, राम सिहाते और बृजेश को गंभीर हालत में होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीमा विवाद सुलझने के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें