फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 08 Dec 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी-जेबी गंज मार्ग पर गौरिया मोड़ पर बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल्ला नगर निवासी प्रवीण तिवारी (23) रविवार की देर शाम बाइक से गांव वापस आ रहा था।
विज्ञापन

गौरिया मोड़ के पास उसकी बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी लाए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ई-रिक्शा पर सवार राधाकृष्ण त्रिपाठी (40) व उनकी पत्नी विमला देवी निवासी नारीखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से हरदोई रेफर किया गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अतिरिक्त इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)

इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें