सवायजपुर। हरपालपुर कोतवाली के ग्राम शाहबुद्दीनपुर निवासी अवनीश (16) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत खराब हो गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी स्टॉफ से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने संदेह के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)