फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत दो की नदी में डूबकर मौत

Sun, 07 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अरवल क्षेत्र में नदी में डूब रहे बच्चे को बचाने में युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, पाली क्षेत्र में शौच को गई बालिका का पैर गर्रा नदी में फिसल गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


अरवल क्षेत्र के ग्राम सुदनीपुर निवासी सतराम उर्फ सत्तू (35) का पुत्र सूरज (12) शनिवार को गांव किनारे कुंडा नदी में भैंस को पानी पिलाने गया था। भैंस को पानी पिलाते समय सूरज नदी में जा गिरा और डूबने लगा। सत्तू को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच कर नदी में छलांग लगा दी और सूरज को सकुशल किनारे पर ले आया।

सूरज को किनारे कर वह नदी से बाहर आने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह वापस नदी में जा गिरा। इससे वह नदी में डूब गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पाली क्षेत्र के आबिद नगर निवासी भूरा की पुत्री निशा (13) शनिवार को गर्रा नदी किनारे बकरियां चरा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वह नदी किनारे शौच को गई जहां अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में डूब गई। उसके साथ के बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे। गांव के श्रीकृष्ण पाल ने नदी में जाल डलवाकर उसे खोजा तब जाकर दोपहर बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें