बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ गांव निवासी किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के रोने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची (3) घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह कुछ दूर पहुंच गई। वहां गांव निवासी किशोर (16) ने बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को देख आरोपी किशोर भाग गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोथावां-अतरौली मार्ग पर ग्राम गोड़वा के निकट आरोपी को पकड़ लिया गया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।