फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर से कुचल कर किशोरी और पांच मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में शनिवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले एक किशोरी फिर पांच मवेशियों को कुचल दिया। परिजन किशोरी को सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी ननक्कू खेती करते हैं। उनकी पुत्री पिंकी (16) कक्षा सात की छात्रा थी। ननक्कू के गांव में दो मकान हैं। पिंकी के चाचा सर्वेश के मुताबिक, पिंकी के मकान से कुछ दूरी पर दुर्गेश का मकान है। शनिवार शाम दुर्गेश मकान के बाहर ही ट्रैक्टर से पालेसर से धान की कुटाई करा रहे थे। इस दौरान पिंकी अपने दूसरे मकान की ओर जा रही थी।
चालक ने गियर में ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया जिससे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पहले पिंकी फिर पांच मवेशियों को कुचल दिया। परिजन पिंकी को शाहाबाद सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी दो भाई रिंकू और देवा की इकलौती बड़ी बहन थी। चालक समेत ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें