कुएं में पड़ी लावारिस बाइक निकालने उतारे गए किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देहात
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में दो लावारिस बाइक कुएं में पड़े होने
की जानकारी मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक
निकालने को गांव निवासी धनीराम (16) पुत्र हरिबक्श कश्यप को कुएं में उतार
दिया। कुएं में बाइक को रस्सी से बांधते समय उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे
आनन-फानन में बाहर निकाला गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे जिला
अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसआई किरन सिंह का कहना है कि किशोर
स्वयं कुएं में उतरा था, जबकि उसकी मां ने पुलिस पर कुएं में उतारने का
आरोप लगाया है।