फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब, राहगीर परेशान

Sun, 10 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के तमाम स्थानों और वार्डों में लगाए गए तमाम हैंडपंप खराब पड़े हैं। इतना ही नहीं टंकी से पानी की सप्लाई भी ठप पड़ी है। इस कारण लोगों को पानी के दिए भटकना पड़ रहा है। कुछ लोग चल रहे हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी ला रहे हैं तो कुछ पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर आने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए एक भी हैंडपंप नहीं है। बस स्टैंड पर लगा एकमात्र हैंडपंप लगभग साल भर से खराब पड़ा है। नगर के बांगरमऊ बस अड्डे के पास लगा हैंडपंप भी टूटा हुआ है। नगर के वार्ड पांच का एक हैंडपंप कई दिनों खराब है।

इसको सही कराने के लिये आसपास के लोगों ने कई बार प्रार्थना पत्र दिया, किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगोें का यह भी कहना है कि सप्लाई का पानी भी नहीं मिल रहा है। वार्ड 4 में लगे दो हैंडपंप खराब पडे़ हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


लोगाें को पड़ोस के मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने पर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया लेकिन ठीक नहीं कराया गया । पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें